Friday, June 12, 2026
Home Slider Football : आई-लीग क्वालीफायर्स में केंकरे एफसी की नजरें जीत की हैट्रिक पर

Football : आई-लीग क्वालीफायर्स में केंकरे एफसी की नजरें जीत की हैट्रिक पर

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। शानदार लय में चल रही केंकरे एफसी की टीम मंगलवार को आई-लीग क्वालीफायर के ग्रुप बी के मुकाबले में जब कॉर्बेट एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक के साथ अगले चरण में जगह पक्की करने पर होगी।

कॉर्बेट एफसी के लिए इस साल क्वालीफायर्स में यह अंतिम मुकाबला होगा क्योंकि टीम तीन मैचों में एक अंक के साथ आखिरी चरण में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी है। केंकरे एफसी की टीम इस मैच को ड्रॉ करके भी अगले चरण में जगह बना सकती है। मुंबई की इस टीम के कोच अखिल कोठारी ने कहा कि टीम को पिछली सफलता को पीछे छोड़कर प्रदर्शन के स्तर को बनाये रखने पर जोर देना होगा।

कोठारी ने कहा, हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे अपने पहले दो मैचों में अधिकतम अंक हासिल करने की खुशी है। हम अपनी योजना पर ध्यान केंद्रित करके इस प्रतियोगिता में और आगे बढ़ना चाहते है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.