Friday, June 12, 2026
Home Slider FIH Hockey Olympic Qualifier : भारत करेगा अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत

FIH Hockey Olympic Qualifier : भारत करेगा अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 23 दिसंबर। झारखंड की राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी से खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की महिला टीम की पहली भिड़ंत अमेरिका से होगी।

भारतीय टीम पूल बी में अपना अगला मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी जबकि 16 जनवरी को उसका मुकाबला इटली से होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बनाने के लिये भारतीय टीम इन दिनो आगामी प्रतियोगिता के लिये जम कर पसीना बहा रही है।

आक्रामक खेल शैली के मशहूर भारत की शीर्ष मिडफील्डर सलीमा टेटे रांची में अपने घरेलू टर्फ पर खेलने के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची के दौरान इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना है। सलीमा टेटे ने कहा “रांची लौटना हमेशा एक घर वापसी जैसा लगता है। यह शहर मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है यहीं पर हॉकी के प्रति मेरा प्यार विकसित हुआ और जहां मैंने अपने कौशल को निखारा। यहां प्रशंसकों का समर्थन और ऊर्जा जबरदस्त है। उनका उत्साह मैदान पर हमारे दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देता है।”

इस बीच, पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य टूर्नामेंट में अपने स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.