Friday, July 11, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World Cup : मोरक्को ने क्रोएशिया को ड्रॉ पर रोका

FIFA World Cup : मोरक्को ने क्रोएशिया को ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

फुटबॉल विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप एफ मुकाबले में 2018 की उपविजेता क्रोएशिया को ड्रॉ पर रोक दिया।

दोहा के अल-बैत स्टेडियम पर बुधवार को खेले गये मुकाबले के शून्य गोल पर ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों ने एक-एक अंक बांटा। मोरक्को विश्व कप 2018 में अपना खाता नहीं खोल सकी थी लेकिन यहां उसने क्रोएशिया से एक अंक छीन लिया।

लुका मॉड्रिक की कप्तानी वाली क्रोएशिया ने इस मुकाबले में स्कोर करने के कई प्रयास किये लेकिन मोरक्को के डिफेंस ने सभी कोशिशों को असफल किया। कप्तान मॉड्रिक को 81वें मिनट और अतिरिक्त समय में फ्रीकिक मिली लेकिन वह इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके।

दूसरी ओर, ला लीगा में ओसासुना क्लब के लिये खेलने वाले अब्दे एज़लज़ूली ने दूसरे हाफ में मैदान पर आकर मोरक्को के लिये कई अवसर बनाये, हालांकि क्रोएशिया ने उनके सभी प्रयासों को विफल करते हुए उन्हें फेरबदल करने का अवसर नहीं दिया।

इस ड्रॉ के साथ क्रोएशिया और मोरक्को ग्रुप-एफ में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर आ गये हैं।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights