Friday, June 5, 2026
Home झारखंडअन्य मॉडर्न पेंटाथलन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार परफॉरमेंस

मॉडर्न पेंटाथलन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार परफॉरमेंस

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड की महिला पुरुष टीम मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसका का आयोजन 8 से 9 जुलाई 2023 को अहमदनगर, महाराष्ट्र मे आयोजित किया गया है।

झारखंड की नीरा कुमारी (गर्ल्स अंडर 11 ) ने गोल्ड मेडल दिलाया तथा मोनिका कुमारी (गर्ल्स अंडर 17) ने सिल्वर मेडल दिलाया। पिंकी कुमारी गर्ल्स अंडर 19 में चौथे, सोनू कुमार अंडर 19 में छठे, छोटू कुमार अंडर 17 में सातवें, अदीत गोस्वामी अंडर 15 में नवें तथा विराट कुमार, रौशन कुमार यादव,अभिषेक कुमार,नंदलाल राय क्रमश: सीनियर ब्वॉयज में आठवां स्थान तक हासिल किया। राज्य टीम में प्रशिक्षक के रूप में शिवा कुमार महतो (झारखंड टीम कोच) है।

सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलन संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, महासचिव साकेत मुखर्जी, अभिषेक पांडे, विकास महतो, सूरज कुमार यादव,सुनील गिरी , लखन सिंह, जयराम , विश्वनाथ महतो, ,विशाल मुर्मू, सलमान अंसारी, इमरान अंसारी, राजीव कुमार, अल्फुंशा मुर्मू, राहुल आनंद, अजय कुमार सिंह के अलावा झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, आलोक मिश्रा, ललन पाण्डे, रणवीर सिंह, अमित कुमार  आदि लोगों ने बधाई दी है. इसकी जानकारी धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव द्वारा दी गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.