Wednesday, June 10, 2026
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA WORLD CUP 2022 में ईरान पर इंग्लैंड की शानदार जीत

FIFA WORLD CUP 2022 में ईरान पर इंग्लैंड की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप-बी मुकाबले में ईरान को 6-1 से रौंदकर अपने अभियान की ज़ोरदार शुरुआत की।

विजेता टीम के लिये जूड बेलिंघम (35वां मिनट), बुकायो साका (43वां, 62वां मिनट), रहीम स्टर्लिंग (45 प्लस एक मिनट), मारकस रैशफोर्ड (71वां मिनट) और जैक ग्रीलिश (89वां मिनट) ने गोल किये। ईरान के लिये मेहदी तरेमी ने 65वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अतिरिक्त समय के 13वें मिनट में उन्होंने पेनाल्टी को गोल में तब्दील किया।

दोनों टीमों ने मुस्तैदी ने मैच की शुरुआत की, लेकिन अपना दूसरा विश्व कप तलाश रही इंग्लैंड ने आगे चलते हुए मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। पहले हाफ में बेलिंघम, साका और स्टर्लिंग के गोलों ने ईरान के हौसलों को पस्त कर दिया।

तरेमी ने ईरान के लिये दूसरे हाफ में दो गोल किये, लेकिन यह केवल हार के अंतर को ही कम कर सके। इंग्लैंड इस जीत के साथ तीन अंक हासिल करके ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।

इस मैच के पहले के दोनों टीमों का रिकॉर्ड

इंग्लैंड टीम के बारे में
फीफा रैंकिंग : 5.
कोच : गैरेथ साउथगेट.
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड : 29 मैच जीते, 21 ड्रॉ रहे, 19 हारे.
ईरान की टीम के बारे में
फीफा रैंकिंग : 20.
कोच : कार्लोस क्विरोज.
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड : 2 जीते, 4 ड्रॉ रहे, 9 हारे

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.