Thursday, June 11, 2026
Home Slider डुप्लेसिस, एनगिडी और रबाडा आईपीएल के लिए यूएई पहुंचे

डुप्लेसिस, एनगिडी और रबाडा आईपीएल के लिए यूएई पहुंचे

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डुप्लेसिस, एनगिडी, रबाडा आईपीएल खेलने के लिए यूएई पहुंच चुके हैं।  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस और तेज गेंदबाज एनगिडी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हैं जबकि रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े।

इन दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तीनों खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की हैं।

तीनों खिलाड़ियों को छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। उनके पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किये जाएंगे और इन तीनों में नेगेटिव आने पर वे अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

भारत के सभी खिलाड़ी पहले ही यूएई पहुंच चुके थे और उन्होंने छह दिन के पृथकवास की अवधि भी पूरी कर ली है जो बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा है।

चेन्नई की टीम को छोड़कर बाकी टीमों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम के 13 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.