Saturday, June 6, 2026
Home Slider दुमका स्कूल क्रिकेट लीग में डॉन बास्को 26 रन पर आउट, संत जोसेफ स्कूल जीता

दुमका स्कूल क्रिकेट लीग में डॉन बास्को 26 रन पर आउट, संत जोसेफ स्कूल जीता

by Khel Dhaba
0 comment

दुमका। दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे जिला स्कूल क्रिकेट लीग T-20 के अंतर्गत बुधवार को खेले गए में संत जोसेफ स्कूल ने डॉन बास्को एकादश को तीन विकेट से पराजित किया।

इस मैच में संत जोसेफ स्कूल ने टॉस जीता और डॉ बास्को एकादश को बैटिंग का न्योता दिया। डॉन बास्को इलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने इतना धीमा खेला या यों कहें संत जोसेफ स्कूल के गेंदबाजों ने ऐसी गेंदबाजी की कि डॉन बास्को इलेवन ने 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 26 रन बनाये। सबसे ज्यादा सात रन अतिरिक्त के सहारे बने।

संत जोसेफ स्कूल  की ओर से आशीष तिवारी ने 7 रन देकर 2, जय घिरा ने 8 रन देकर 3, विभू कुमार ने 7 रन देकर 3 और करण सिन्हा ने 2 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में संत जोसेफ स्कूल ने 7.3 ओवर में तीन विकेट पर 28 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में भी 13 अतिरिक्त रन का मुख्य योगदान रहा। विभु कुमार ने नाबाद 8 रन बनाये। शुभम कुमार ठाकुर ने 12 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

विजेता टीम के जय घिरिया को प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर जबकि विभु कुमार को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.