Friday, June 5, 2026
Home झारखंडअन्य धनबाद योगासन स्पोर्ट्स : हॉली मदर एकेडमी कतरास बना चैंपियन

धनबाद योगासन स्पोर्ट्स : हॉली मदर एकेडमी कतरास बना चैंपियन

डी. एम. पब्लिक स्कूल पुटकी को ग्रुप चैम्पियन घोषित किया

by Khel Dhaba
0 comment
प्रथम धनबाद जिला लिटिल चैम्प्स योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप

धनबाद, 7 दिसंबर। स्थाीय दी लाइट हाउस रिसोर्ट में आयोजित प्रथम धनबाद जिला लिटिल चैम्प्स योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में हॉली मदर एकेडमी कतरास ओवरऑल चैंपियन बना। डी. एम. पब्लिक स्कूल पुटकी को ग्रुप चैम्पियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता में 12 विद्यालय और 9 क्लबों के कुल 183 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : एशेज टेस्ट सीरीज : माइकल नीसर का कमाल, ऑस्ट्रेलिया जीता

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह

प्रतियोगिता का उद्घाट मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह (डी. एस. पी. ट्राफिक) तथा विशिष्ट अतिथि रंजीत केशरी, विपिन कुमार पाण्डेय और छोटु राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों में योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छोटे बच्चों में योग का बीजा रोपित किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि श्री केशरी ने योगासन संघ के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें जिला ओलम्पिक संघ में शामिल करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : एशेज टेस्ट सीरीज : माइकल नीसर का कमाल, ऑस्ट्रेलिया जीता

विशेष सम्मान और पुरस्कार

अतिथियों ने योग प्रशिक्षक कुमारी रश्मि, आरती शर्मा, सरिता देवी, अभिषेक कुमार महली तथा निर्णायक अभिजीत पात्रा, जशपाल सिंह, कृष्णा प्रसाद महतो, जीवन रजक, निरंजन महतो, अविनाश कुमार, सुनीता मिश्रा, कुमारी माया, ज्योति विश्वकर्मा, शीतल कुमारी, सोनम सिंह को सम्मानित किया। साथ ही, 6वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी और राष्ट्रीय उद्घोषक मो. फरीद को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक: आयुष कुमार बाउरी, अबदुल, यासस्वत भट, श्रेयांस, अंशु, अंशुमन मोर्या, श्लोक, वेदान्ता, गुलाल सिंह, अराध्या आनंद, श्रेना कुमारी दास, माहिरा नाज, सान्वी कुमारी, शिखा सिंह, जैश्वी प्रकाश, अनू श्री शुक्ला, अन्नया आसी, श्रेया कुमारी, श्रीनिका स्वर्णकार

रजत पदक: शोविक, इन्द्रजीत, आयुष, रितविक कुमार महतो, मोहम्मद, वैभव आनंद, सोनु कुमार, अंश सिंह, संजना कुमारी, शुभ्रा गोस्वामी, वैदेही चौधरी, आइजा प्रवीण, समरीधि राय, शानवी, अराध्या कुमारी गुप्ता, वाणी कुमारी, आकृति सिंह, काव्या कुमारी

कांस्य पदक: अंश, नक्ष, अंकुश, संस्कार, आरनव, आरोही, सिद्धी साव, प्रिति ठाकुर, अरिसफा प्रवीण, इरा सिंह, माही कुमारी, सोहानी कुमारी, पीहु कुमारी, पारो कुमारी

प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के संरक्षक कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, उपाध्यक्ष डा. शैलेष कुमार, शीतल दत्ता, सचिव कुणाल कुमार, कार्यालय सचिव संजय यादव, और मनोज कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.