पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षुओं के बीच हुए इंटरनल मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ए ने जीत हासिल की। ए टीम ने बी को 20 रन से हराया।
टॉस ए टीम ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए दीपेश गुप्ता के नाबाद 100 रन की मदद से 40 ओवर में 230 रन बनाये। निर्मल प्रताप 50 रन बनाये। रोहित सिंह ने 30 रन देकर 3 विकेट और राकेश ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जवाब में बी की टीम 210 रन पर सिमट गई। आदित्य ने 43, शिवम 39 और राहुल ने 30 रन बनाये। दीपेश गुप्ता ने 27 रन देकर 4, अनुराग ने 32 रन देकर 2 और आदर्श ने 28 रन देकर 2विकेट चटकाये। मगध विजन, नौबतपुर के निदेशक राहुल कुमार ने दीपेश गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।






- FIFA WORLD CUP 2026 : दक्षिण कोरिया-चेकिया मुकाबले पर टिकी ग्रुप की नजरें

- FIFA WORLD CUP 2026 : 16 साल बाद फिर ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका

- FIFA WORLD CUP 2026 : राजनीति और महंगाई के बीच शुरू होगा फुटबॉल का महासंग्राम

- ऐशानी और जयेश बिहार स्टेट सबजूनियर शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन
