Thursday, June 11, 2026
Home Slider उरुग्वे को पेनाल्टी में हरा कोलंबिया COPA CUP के सेमीफाइनल में

उरुग्वे को पेनाल्टी में हरा कोलंबिया COPA CUP के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

रियो डी जेनेरियो। गोलकीपर डेविड ओस्पिना ने पेनल्टी शूट आउट में दो पेनाल्टी का बचाव किया जिससे कोलंबिया ने उरूग्वे को 4-2 से पराजित करके कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर 2001 के बाद अपना पहला खिताब जीतने की उम्मीदें बरकरार रखी।

कोई भी टीम मैच के निर्धारित और अतिरिक्त समय में गोल नहीं कर पायी जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। ओस्पिना का यह 112वां मैच था और वह पूर्व कप्तान कार्लोस वेल्डेरमा को पीछे छोड़कर कोलंबिया की तरफ से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने।

ओस्पिना ने उरूग्वे के जोस मारिया गिमिनेज और मैतियास विना के शॉट को रोका। कोलंबिया सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना करेगा जिसने इक्वाडोर को 3-0 से हराया।

कोलंबिया की तरफ से शूट आउट में डुवान जपाटा, डेविनसन सांचेज, येरे मिना और मिगुएल बोर्जा ने गोल किये जबकि उरूग्वे के लिये अनुभवी स्ट्राइकर एडिसन कवानी और लुई सुआरेज ही गोल कर पाये।

पिछले कुछ वर्षों में शूटआउट में भाग्य कोलंबिया का साथ नहीं देता था। वह कोपा अमेरिका में 2015 में अर्जेंटीना और 2019 में चिली से शूटआउट में हार गया था जबकि विश्व कप 2018 में भी इंग्लैंड ने उसे अंतिम 16 के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में ही हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.