Tuesday, June 9, 2026
Home Slider अर्जेंटीना शान से कोपा अमेरिका के टाॅप-4 में

अर्जेंटीना शान से कोपा अमेरिका के टाॅप-4 में

by Khel Dhaba
0 comment

रियो डी जेनेरियो। लियोनेल मेसी के 76वें अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को 3-0 से करारी शिकस्त देकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना कोलंबिया से होगा।

मेसी ने शनिवार को खेले गये मैच में अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया और इससे पहले के दोनों गोल करने में भी मदद की। वह अब दक्षिण अमेरिका से सर्वाधिक गोल करने के पेले के रिकार्ड की बराबरी करने से केवल एक गोल पीछे हैं। इस जीत ने मेस्सी ने पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदें भी जीवंत रखी हैं।

अर्जेंटीना मंगलवार को सेमीफाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगा जिसने एक अन्य मैच में उरूग्वे को पेनाल्टी शूटआउट में हराया। दूसरा सेमीफाइनल ब्राजील और पेरू के बीच खेला जाएगा।

उरुग्वे को पेनाल्टी में हरा कोलंबिया COPA CUP के सेमीफाइनल में

गोइनिया के ओलंपिको स्टेडियम में खेले गये मैच में रोड्रिगो डि पॉल ने 39वें मिनट में पहला गोल दागा। लॉटारो मार्टिनेज ने 84वें मिनट में दूसरा गोल किया। बार्सिलोना से अनुबंध समाप्त होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे मेसी ने इन दोनों गोल को करने में मदद की।

मेसी ने मैच के अंतिम क्षणों में फ्री किक पर अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया। यह टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल है। अर्जेंटीना की जीत का अंतर इससे भी बेहतर होता लेकिन उसने गोल करने के कई मौके गंवाये जिसमें टीम आगे के महत्वपूर्ण मैच से पहले सुधार करना चाहेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.