पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ौदा के खिलाफ बिहार की पहली पारी 113 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी 76 रन पर सिमट गई और बिहार की टीम पारी व 237 रन से हार गया। पहली पारी में अपूर्वा ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। बड़ौदा की टीम 426 रन पर ऑल आउट हो गई।
बिहार की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही। बिहार की दूसरी पारी 76 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में पीयूष कुमार सिंह ने 20 और कप्तान हर्ष राज ने 16 रन बनाये।
दूसरे दिन बड़ौदा ने पहले दिन के छह विकेट पर 331 रन से आगे खेलना शुरू किया। अभिमन्यु सिंह ने अपने कल के स्कोर में 63 रन जोड़े और 164 रन बना कर आउट हुए। महेश पिथिया 62 रन से आगे खेलते हुए 87 रन बना कर आउट हुए। इन दोनों के आउट के बाद बड़ौदा की टीम 426 रन पर सिमट गई।
बिहार की पारी की शुरुआत अंकित राज और पीयूष कुमार सिंह ने की। ये दोनों बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यों कहें 0 रन पर बिहार के दो विकेट गिर गए। इसके बाद बलजीत सिंह बिहारी और हर्ष राज ने पारी को आगे बढ़ाया और 13 रन पर बिहार को तीसरा झटका लगा। बलजीत सिंह बिहारी 8 रन बना कर पवेलियन लौट गए। हर्ष राज का साथ देने आकाश राज आये। वे मात्र चार रन बना कर आउट हो गए।
कुछ थोड़ी साझेदारी नवनीत झा और हर्ष राज के बीच हुई। जब टीम का स्कोर 38 रन था तो बिहार को पांचवां झटका कप्तान हर्ष राज के रूप में लगा। हर्ष राज 43 गेंदों में 16 रन बना कर आउट हुए। मयंक कुमार बिना खाता लौटे। नवनीत झा और अपूर्वा आनंद ने 37 रनों की साझेदारी की। विकेटों का गिरना जारी रहा और इसी बीच अपूर्वा आनंद ने तेज खेलते हुए 51 गेंदों में सात चौकों व 4 छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। नवनीत झा ने 20 रन बनाये। मोहित कुमार 0 और कुणाल गौतम 6 रन बना कर आउट हुए। अनंत 0 बना कर नाबाद रहे।
बड़ौदा की ओर से आर मौर्या ने 8 रन देकर 1,अभिमन्यु सिंह ने 16 रन देकर 3,एनए रथवा ने 64 रन देकर 3,महेश पिथिया ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाये।






- FIFA WORLD CUP 2026 : दक्षिण कोरिया-चेकिया मुकाबले पर टिकी ग्रुप की नजरें

- FIFA WORLD CUP 2026 : 16 साल बाद फिर ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका

- FIFA WORLD CUP 2026 : राजनीति और महंगाई के बीच शुरू होगा फुटबॉल का महासंग्राम

- ऐशानी और जयेश बिहार स्टेट सबजूनियर शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन
