Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur District Cricket League में क्लासिक क्रिकेट क्लब जीता

Muzaffarpur District Cricket League में क्लासिक क्रिकेट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 16 नवंबर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में शनिवार की सुबह क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए जिसमें नवनीत ने सर्वाधिक 45,मंजीत ने 25,रवि ने 11 एवं रजनीश ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से छोटू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही सुमंत ने 1,अंकित ने 1,आनंद ने 1 एवं टिमी ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जबाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन की बना सकी।सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए छोटू ने 27,नीरज ने 14 रन बनाए इन दोनो के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

गेंदबाजी में नवीन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए वही नवनीत ने 2,प्रिंस ने 3 एवं चंदन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब के नवीन को दिया गया।

आज के अंपायर विकास कुमार एवं आलोक कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में आयुष राज एवं आदित्य बाबू थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.