Thursday, June 11, 2026
Home बिहारअन्य Bihar Closed Squash Championship में अभिराज, सन्नी, राधेश, कृतिका फाइनल में

Bihar Closed Squash Championship में अभिराज, सन्नी, राधेश, कृतिका फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 नवंबर। पाँचवी बिहार राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप दूसरे दिन पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अभिराज सिंह ने रंजन कुमार को 11-0,11-01,13- 0 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। वही महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गत विजेता सन्नी मेहता ने अनामिका कुमारी 11-4,11-1,11-07 हराकर क्लोज्ड चैंपियनशिप पाचवी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार नौवीं बार फ़ाइनल में जगह पक्का की।

अंडर-19 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में राधेश शर्मा ने राहुल कुमार को 11-02,11-4,11-01 से, दूसरे सेमीफाइनल में अभिराज सिंह ने गौरांग भागवर को 11-03,11-3,11-01 से हरा फाइनल में प्रवेश किया।

जबकि बालिका अंडर-17 सेमीफाइनल मैच में दो सेट 11-8, 11-8 से पिछड़ने के बाद कृतिका झा ने कोमल कुमारी को 11-07,11-07 एवं 11-9 से हरा फाइनल में जगह पक्का किया।

बालक वर्ग के अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में शिवायन गुप्ता ने शुभम साह को 11-04, 13-11,07-11,09-11,11-07 से वही दूसरे सेमीफाइनल में गौरांग भागवर ने साकिब रहमी को 11-02,11-05,11-01 से हरा फाइनल में प्रवेश किया।

कल प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बांकीपुर क्लब खेल निदेशक डॉ संजय सनथालिया, विशिष्ट अतिथि बांकीपुर कल्ब कोषाध्यक्ष सतीश मोहन चरणपाहाडी के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.