Wednesday, June 10, 2026
Home Slider चकिया : जल संरक्षण को लेकर चंद्रशील स्कूल ने आयोजित की क्रास कंट्री रेस

चकिया : जल संरक्षण को लेकर चंद्रशील स्कूल ने आयोजित की क्रास कंट्री रेस

by Khel Dhaba
0 comment

चकिया (पूर्वी चंपारण)। पानी का दुरुपयोग रोकने और उसको बचाने को लेकर के उद्देश्य से बीते शनिवार को तरनिया गांव स्थित चंद्रशील स्कूल की ओर से चंद्रशील क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छह किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत ओझा टोला के हरिहर मंदिर के समीप से साहित्यकार योगेंद्रनाथ शर्मा और विद्यालय के प्राचार्य रविशंकर प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखा कर की। प्रतियोगिता में कुल 137 धावकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम दीपक कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार द्वितीय, रितेश कुमार तृतीय, मुन्ना कुमार चतुर्थ व विक्रम पंचम स्थान पर रहे। इन्हें मेडल सहित नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस क्रास कंट्री को देखने के लिए रास्ते के दोनों ओर लोगों का हुजूम लगा हुआ था और सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई कर रहे थे।

विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन, प्राचार्य रविशंकर प्रसाद सिंह, एएसआई भूपेंद्र प्रसाद यादव, वरीय शिक्षक सरोज कुमार और जोहा अफजल आदि ने सम्मानित किया।

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन ने कहा कि जल ही जीवन है को ध्यान में रखते हुए आज के परिपेक्ष में यह आवश्यक हो गया है कि हम अपने समजा में एक-एक व्यक्ति को जलस्तर में लगातार हो रहे गिरावट तथा पीने योग्य पानी की समस्या के बारे में जागरुक करें, क्योंकि वह दिन दूर नहीं जब तीसरे विश्व युद्ध का कारण पानी की कमी की समस्या ही ना बन जाए। वहीं प्राचार्य ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के उपयोग के लिए पानी के दुरुपयोग रोकने के लिए समाज में जन जागरण लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विकास कुमार ठाकुर, विनय प्रसाद सिंह, बीके चौधरी, संजय कुमार सिंह, सिद्धार्थ कुमार, विक्रम कुमार, जीरान अली, विश्वंभर कुमार, प्रीतम, मो शरीफ, ब्रजेश कुमार, मो इरफान, मनोज सिंह, अमरेश कुमार, विवेक कश्यप, नित्यानंद सिंह, शिक्षिका निशिता सिंह, नेहा जायसवाल, हेमा कुमारी, बबीता कुमारी, ममता सिंह, साजिया परवीन, रूबी कुमारी सहित अन्य की अहम भूमिका थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.