Friday, June 19, 2026
Home Slider देवघर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग में कैम्ब्रिज सेकेंड विजयी

देवघर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग में कैम्ब्रिज सेकेंड विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही देवघर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग में कैम्ब्रिज सेकेंड और बी डिवीजन में एमसीए ब्लू ने जीत हासिल की।

चटर्जी ग्राउंड पर खेले गए मैच में कैम्ब्रिज  सेकेंड ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 21.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाये। उजैर ने 31 और प्रीत ने 24 रन बनाये। आयुष कुमार ने 30 रन देकर चार और आशीष झा ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में डीसीए सेकेंड की टीम 20.4 ओवर में 77 रन पर ऑल आउट हो गई। अतुल कुमार ने 22 और आयुष कुमार ने 10 रन बनाये। मंथन ने 14  रन देकर 3 और अंकित यादव ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

इस मैच के अंपायर दिनेश और रुपेश थे। स्कोरिंग शैलेश ने की। ग्राउंड की जिम्मेवारी काजू व भवेश के पास थी।

कल का मैच : एमसीए सी बनाम डीसीए प्रथम

बी डिवीजन

कुमेथा पावरग्रिड ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस एमसीए ब्लू ने टॉस जीता बैटिंग का फैसला किया और 25 ओवर में सात विकेट पर 247 रन बनाये। देवाशीष ने 94, शोएब ने 46 और आयुष ने 40 रन बनाये। भरत ने 31 रन देकर दो और रिहान ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में ब्लू स्टार की टीम 15 ओवर में 89 रनों पर ऑल आउट हो गई। सन्नी ने 23 और अमन ने 9 रन बनाये। अगज ने 15 रन देकर 4 और निवास ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

इस मैच के अंपायर कुंदन और अमित थे। स्कोरर की भूमिका में दीपक कुमार थे। ग्राउंडसमैन अजय मंडल थे।

कल का मैच सोनेट ब्लैक बनाम ब्लू स्टार

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.