Friday, June 19, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स ओलंपिक डे पर बोकारो ओलंपिक संघ ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

ओलंपिक डे पर बोकारो ओलंपिक संघ ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर स्थानीय एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में बोकारो जिला ओलंपिक संघ द्वारा जिले के 06 उदीयमान खिलाड़ियों एवं 01 प्रशिक्षक को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम, एमजीएम हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर रेजी सी. वर्गिस एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेमरोम ने सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन दिए जाने हेतु आश्वत किया।

विशिष्ट अतिथि फादर रेजी सी. वर्गिस ने खेलो इंडिया जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए सभी 06 खिलाड़ियों को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के तिरंगा का सम्मान रखने के लिए शुभकामनाए दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक संघ के महासचिव गोपाल ठाकुर ने किया।

वर्ष 2021-22 में मान्यता प्राप्त खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेताओं एवं खेलो इंडिया में झारखंड राज्य का प्रतिनिधत्व करने वाले बोकारो जिला के सभी खिलाड़ियों को अतिथिवृंद के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है :-
फ्लोरेंस बारला (भाटिया ऐथलेटिक्स एकेडमी) – कजाकिस्तान में दक्षेस खेलो के 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, आशा किरण बारला (भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी) – सैफ गेम्स के 6 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण एवं खेलो इंडिया यूथ गेम के 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जुलाई 2022 में अमेरिका में संपन्न होने वाले वर्ल्ड ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल, दीपक टोप्पो (भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी) – जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण, अनीशा कुमारी (भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी) – जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बॉल थ्रो में स्वर्ण एवं 600 मीटर दौड़ में रजत, सृष्टि आनंद (एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल) खेलो इंडिया यूथ गेम के गतका एवं साक्षी कुमारी (एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल) – खेलो इंडिया यूथ गेम के गतका l
आशु भाटिया – IAAF लेवल 2 कोच सह सचिव, भाटिया ऐथलेटिक्स एकेडमी l

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.