पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर25 क्रिकेट टूर्नामेंट (Colonel CK Nayudu Trophy Under-25 Cricket) में रविवार से आंध्रप्रदेश के खिलाफ कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर25 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार के विकेटकीपर बल्लेबाज सरमन निगरोध ने शानदार 143 रन की पारी खेली। इसके अलावा परमजीत सिंह ने 55 रन बनाये। इन दोनों बल्लेबाजों के शानदार फॉर्म की बदौलत बिहार ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने समय तक 89.2 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बना लिये हैं।
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के रुरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में रविवार से शुरू इस मैच में आंध्रप्रदेश ने टॉस जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रितिक राजेश कुछ खास नहीं कर पाये और 11 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पूरे फॉर्म में चल रहे अंकित राज और कप्तान आकाश राज ने भी निराश किया। अंकित भी बिना खाता खोले और आकाश राज 12 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद सरमन निगरोध का विवेक कुमार ने साथ दिया। उनके आउट के बाद परमजीत सिंह भी सरमन के साथ मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। सरमन का विवेक के साथ 117 और परमजीत सिंह के साथ 100 रन की साझेदारी हुई और इस तरह बिहार ने पहले दिन 8 विकेट पर 300 रन बनाये। मयंक कुमार 13 रन बना कर विकेट पर टिके हैं।
बिहार की ओर से सरमन निगरोध ने 204 गेंद में 21 चौका व 1 छक्का की मदद से 143, विवेक कुमार ने 100 गेंद में 7 चौका की मदद से 41,परमजीत सिंह ने 114 गेंद में 6 चौका की मदद से 55, आमोद यादव ने 14,हिमांशु सिंह ने 7 रन बनाये।
आंध्रप्रदेश की ओर से गिरिनाथ रेड्डी ने 79 रन देकर चार, केएस राजू ने 39 रन देकर 1,यारा शंदीप ने 53 रन देकर 2, एम अंजायेलू ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


