पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्थान के खिलाफ मंगलवार से शुरू मुकाबले में बिहार के आकाश राज ने 107 रन की शानदार पारी खेली और आकाश के शतक और मयंक कुमार के 49 रन की बदौलत बिहार ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाये। राजस्थान ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 70 रन पहले दिन का खेल खत्म होने तक बना लिये हैं। बिहार की ओर से किसलय और कुणाल गौतम ने 1-1 विकेट चटकाये।
सूरत के सीके पिथवाला ग्राउंड पर चल रहे इस मुकाबले में टॉस राजस्थान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बैटिंग करने उतरी बिहार टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज पीयूष कुमार सिंह फिर फेल हुए। मात्र चार रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके अलावा अंकित राज, कनिष्क कौस्तुभ और कप्तान हर्ष राज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। बिहार के 4 रन पर चार विकेट गिर गए।
ढहती पारी को आकाश राज और दानिश आलम ने मिल कर संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। बिहार को पांचवां झटका दानिश आलम के रूप में लगा। वे 84 गेंद में 26 रन बना कर आउट हुए। दानिश आलम के बाद आये अपूर्वा आनंद को एए खान ने विकेट पर टिकने नहीं दिया और 0 शून्य पर चलता किया। इसके बाद आकाश का साथ मयंक कुमार ने दिया। इन दोनों के बीच 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मयंक के बाद आये बल्लेबाज सस्ते में आउट होते चले गए और पूरी टीम 67.2 ओवर में 202 रन पर ऑल आउट हो गई।
आकाश राज ने 172 गेंदों में 14 चौका की मदद से 107 रन जबकि मयंक कुमार ने 68 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 49 रन बनाये।
राजस्थान की ओर से एए खान ने 46 रन देकर 7,डॉ चौधरी ने 53 रन देकर 2,एम सुथर ने 38 रन देकर 1 विकेट चटकाये।






- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफआईआई 3 विकेट से जीता

- त्रिकोणीय सीरीज खेलने चाईबासा गई वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी की टीम

- FIFA WORLD CUP 2026 में अमेरिका की शानदार शुरुआत

- FIFA WORLD CUP 2026 : सब्स्टीट्यूट प्लेयर लारिन ने कनाडा को हार से बचाया

- ICC Women’s T20 World Cup में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया

- FIFA WORLD CUP MATCH PREVIEW : नई ऊचाईयां छुने की तैयारी में स्विट्जरलैंड

- वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु करेंगी भारत की चुनौती की अगुवाई

- पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंट ने सेमीफाइनल में
