सुरेन्द्र नारायण सिंह
मधुबनी, 1 दिसंबर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित खो खो अंडर 17 बिहार बालक और बालिका की टीम पटना से रवाना हो गई। नासिक (महाराष्ट्र) में यह प्रतियोगिता 3 से 7 दिसम्बर तक आयोजित है।
बिहार अंडर 17 बालक खो खो टीम में मधुबनी से अभिनव झा, लव कुमार झा, बक्सर से मुहम्मद गुलशाद, भागलपुर से प्रितम राज, हिमांशु कुमार, आकाश यादव, पटना से अमन कुमार ,राकेश कुमार, रंजन कुमार, नालन्दा से अभिजीत कुमार, साजन कुमार, वैशाली से समीर कुमार शामिल है।जबकि बिहार अंडर 17 खो खो बालिका टीम में भागलपुर से कृष्णा प्रिया, रिया रानी, कोमल कुमारी, गया से श्रुति सिंह, काजल मेहता, तृषि कुमारी, पटना से सानिया प्रवीण, सिमरन प्रवीण, मुंगेर से मुश्कान कुमारी, पश्चिम चम्पारण से ललिता कुमारी, मुजफ्फरपुर से प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी शामिल है।
अनिल कुमार (नालन्दा) को बालिका वर्ग का कोच बनाया गया है, जबकि बालक वर्ग में राजेन्द्र केवट ( नालन्दा ) को कोच एवं सुदर्शन कुमार ( पटना) को टीम मैनेजर बनाया गया है।
मधुबनी जिला से बालक वर्ग में अभिनव झा व लव कुमार झा डी ए वी स्कूल झंझारपुर के 11वीं व 9 वीं का छात्र है।
मधुबनी जिला व बिहार अंडर 17 खो खो बालक एवं बालिका टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने बालों में रूपक कुमार, अरुण कुमार सिंह, रौशन कुमार, बिनोद दत्ता, प्रिय रंजन पाण्डेय, सर्वेश कुमार मिश्रा,अनिल कुमार, शशि कुमार सहित अन्य शामिल है।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/04/Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2023/11/edurise-india-1.jpg)