Friday, June 12, 2026
Home Slider Bihar : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सेलेक्शन ट्रायल कल से पटना में

Bihar : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सेलेक्शन ट्रायल कल से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए ट्रायल का डेट घोषित कर दिया है। ट्रायल 16 नवंबर की बजाए 14 नवंबर से शुरू होगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो खिलाड़ी 14 नवंबर को रिपोर्ट नहीं कर पायेंगे वे 15 नवंबर को रिपोर्ट कर सकते हैं। ट्रायल के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने दो ग्राउंड मोइनुल हक स्टेडियम और ऊर्जा स्टेडियम को बुक करा रखा है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस ट्रायल के लिए 51 प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। साथ ही हर जिला से दो-दो खिलाड़ियों के नाम भी मांगे गए है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना यह है।

सीनियर पुरुष वर्ग के लिए हुए ट्रायल / ट्रायल मैच के आधार पर मुस्ताक अली T- 20 टीम के सभी सदस्यों और मुस्ताक अली T-20के टीम चयन के लिए हुए ट्रायल मैच के आधार पर विजय हजारे एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए टीम चयन हेतु लग रहे कैंप/ ट्रायल मैच के लिए के लिए 50 खिलाड़ियों की सूची जारी की जा रही है।

विजय हजारे एक दिवसीय टूर्नामेंट की टीम चयन के लिए होने वाले ट्रायल के लिए सभी जिला संघों से दो – दो खिलाड़ियों को 14 नवंबर को जिला संघों के अग्रसारण के साथ मोईनुल हक स्टेडियम में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

सभी खिलाड़ी ए के चंदन और अतुल कुमार को निम्नलिखित कागजातों के साथ रिपोर्ट करेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र कंप्यूटराइज्ड
पैन कार्ड
लगातार तीन क्लास स्कूल का रिजल्ट
बोनाफाइड सर्टिफिकेट
कैंसल चेक
आवासीय प्रमाण पत्र
वोटर आईडी / पासपोर्ट

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित लिस्ट

आशुतोष अमन (गया)
रिषभ राज (अरवल)
मलय राज (पटना)
बाबुल कुमार (पटना)
समर कादरी (पटना)
शशि आनंद (पटना)
सूरज कश्यप (पटना)
अनुनय नारायण सिंह (वैशाली)
हर्ष विक्रम सिंह (पटना)
रोहित कुमार सिंह (पश्चिमी चंपारण)
विपिन सौरभ (औरंगाबाद)
मंगल महरौर (गया)
अभिजीत साकेत (पटना)
कुमार रजनीश (पटना)
शकीबुल गणि (पूर्वी चंपारण)
यशस्वी रिषभ (बक्सर)
विक्रांत सिंह (बेगूसराय)
रिषि राज (नवादा)
शेखर कुमार (कैमूर)
अमोद यादव (गोपालगंज)
आदित्य सिंह (सारण)
सचिन कुमार सिंह (गोपालगंज)
प्रीतम भारती (पटना)
केशव कुमार (पटना)
आशुतोष कुमार (पटना)
मुकुन मृदुलकर (पटना)
शशीम राठौर (पटना)
मो रहमतुल्लाह (भागलपुर)
सरफराज अशरफ (मुजफ्फरपुर)
अश्विनी कुमार (अरवल)
सचिन कुमार (जमुई)
शशि शेखर (बेगूसराय)
विकास रंजन (मुजफ्फरपुर)
कुमार मृदुल (पटना)
वरुण राज (भोजपुर)
वासिद अली (जमुई)
वसीम अशरफ (शिवहर)
अश्विनी कुमार (कटिहार)
मो इम्तियाज (बेगूसराय)
प्रशांत कुमार (सहरसा)
अर्णव सिंह (नालंदा)
नवाज खान (शेखपुरा)
विनीत चौहान (कैमूर)
प्रत्यूष कुमार सिंह
विजय वत्स (पूर्वी चंपारण)
खालिद आलम (कटिहार)
विकास यादव (भागलपुर)
शिवम एस कुमार (सारण)
गोविंद देव चौधरी (मुंगेर)
बासुकीनाथ (भागलपुर)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.