Thursday, June 18, 2026
Home झारखंडअन्य राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में बिहार को 2 रजत समेत 7 मेडल

राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में बिहार को 2 रजत समेत 7 मेडल

by Khel Dhaba
0 comment

कोजीकोड। कोजीकोड के इंडोर स्टेडियम में चल रही 21वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गयी। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न इकाइयों के तकरीबन पन्द्रह सौ खिलाड़ी एवं अधिकारियों ने भाग लिया।
झारखंड के कुल 31 खिलाड़ी भाग ले रहे थे। इनमें से झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया मगर पदक हासिल करने में सात खिलाड़ी सफल रहे।

झारखंड की तरफ से शिवम उराँव और एल प्लेटोदिप ने सिल्वर और संतोषी कुमारी, कोमोला कुमारी, तनुश्री,आस्था उराँव, संजना कुमारी ने अलग-अलग स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।

झारखंड दल की इस सफलता पर प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य सहित उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, डॉ रमाशंकर सिंह, कृष्णा मुरारी सिंह, डॉ अंशु साहू, मिथिलेश साहू,अमर प्रियदर्शी, शैलेन्द्र दुबे, राजकुमार जैन, रंजन सिन्हा, मनोज कुमार साहू, दीपक गोप, रजी अहमद, गोकुलानंद मिश्र, शशिकांत पांडे, वाहिद अली, अमासी बारला ,संजीव कुमार मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.