32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

बिहार क्रिकेट संघ चुनाव : राजधानी पटना में मीटिंग-सीटिंग का दौर जारी

पटना। बिहार क्रिकेट में अभी चुनावी माहौल है। यह चुनावी माहौल जब रफ्तार पकड़ता है तो इस पर ब्रेक लग जाता है। अब तक ऐसा दो-तीन बार हो चुका है पर इस बार ऐसा होता दिखता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का दिन है। नामांकन पत्र भरने के एक दिन पहले राजधानी में मीटिंग व सीटिंग का दौर जारी है।

इन सभी मीटिंग-सीटिंग के दौर से जो सबसे बड़ी खबर छन कर आ रही है वह राम कुमार का रविशंकर प्रसाद सिंह के साथ मिलना। खबर है कि राम कुमार इस गुट की ओर से किसी न किसी पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

बीसीए के कुछ जिला गुट के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार किसी गुट की बैठक होटलों में तो किसी गुट की बैठक नेतृत्वकर्ता के आवास पर चलती रही। अभी तक जो चुनावी सीन जो दिखाया पड़ा है उसके अनुसार बिहार क्रिकेट चार खेमों में बंट गया है। एक गुट आनंद कुमार व संजय कुमार सिंह का। एक गुट सुबीर मिश्रा का। एक गुट अजय नारायण शर्मा और एक गुट वर्तमान बीसीए प्रबंधन यानी रविशंकर प्रसाद सिंह का। देर रात तक गुटों की संख्या में आ सकती है। सुबीर मिश्रा और अजय नारायण शर्मा गुट में समझौता हो सकता है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आनंद कुमार गुट का कैंप स्थल मारवाड़ी आवास गृह है।

इस स्थल पर कई ऐसे लोगों को देखा गया जो रविशंकर प्रसाद सिंह के काफी करीब थे। सुबीर मिश्रा गुट का कैंप स्थल पालिका होटल बताया जा रहा है। यहां भी जिला के प्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहा। रविशंकर प्रसाद सिंह गुट ने अपना कैंप स्थल संजय गांधी जैविक उद्यान के आसपास बनाया है। यहां भी जिला प्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रहा है। अजय नारायण शर्मा के आवास पर जिला प्रतिनिधि आते-जाते रहे है। हाईटेक जमाने पर मोबाइल पर सारे गोटी सेट किये जा रहे थे।

इधर खबर है कि नामांकन पत्र भी जमकर भर जायेंगे। एक गुट की ओर एक-एक पद पर तीन-चार उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। ऐसा इसीलिए कि बीसीसीआई द्वारा बनाये गए नियमों से कौन कब फंस जायेगा पता नहीं। कोई भी गुट अभी सही उम्मीदवारों की सूची बताने से हिचकता रहा, क्योंकि किसका नामांकन वैद्य होगा किसका अवैद्य पता नहीं। कौन सा नियम किसका पेंच फंसा देगा पता नहीं। सही सीन 23 सितंबर के दिन साफ हो पायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights