40 C
Patna
Thursday, April 25, 2024

बिहार कैरम चैंपियनशिप : जलज कुमार और खुशबू रानी ने जीता खिताब

पटना। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर बिहार राज्य कैरम संघ के द्वारा आयोजित बिहार राज्य कैमर प्रतियोगिता का खिताब जलज कुमार औ खुशबू रानी ने जीत लिया है।
पुरुष वर्ग के फाइनल में जलज ने बरकत को 8-18, 25-16,23-8 से पराजित किया। तीसरे स्थान पर जय प्रकाश शर्मा रहे जबकि जेड खान को चौथा स्थान मिला।
महिला वर्ग में प्रथम स्थान खुशबू रानी द्वितीय स्थान कविता रानी तीसरा स्थान गुड़िया रानी को मिला l

पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि एल आई सी से कुलभूषण शर्मा (एस डी एम) और रवि पी. सिन्हा (अध्यक्ष बिहार कैरम संघ) द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण में विशिष्ट अतिथि गौरी शंकर (बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव), गौतम सिंह (उपाध्यक्ष, बिहार कैरम संघ) एवं अखिलेश दुबे (एलआईसी स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब के सचिव) मौजूद थे। भारत भूषण (सचिव, बिहार कैरम संघ) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights