Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट वाईसीसी Sports एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने दी अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि

वाईसीसी Sports एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने दी अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्थित वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी में शोक सभा आयोजित संयुक्त बिहार में बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सबों ने दो मिनट का मौन कर रख कर स्व. अमिताभ चौधरी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने बताया कि अमिताभ चौधरी का अससमय चले जाना पूरे भारतीय क्रिकेट जगत के लिए क्षति है। उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार में अमिताभ चौधरी बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे और उन्होंने क्रिकेट के विकास के लिए उस समय बेहतरीन कार्य किये हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ और वहां के क्रिकेटरों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में स्व. अमिताभ चौधरी के योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता है।

वाईएमसीसी क्लब के अध्यक्ष रहबर आबदीन, पूर्व क्रिकेटर महफूज कंवर, पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा, क्रिकेट कोच संतोष कुमार, संजय मंटू, सुजीत, अभिमन्यु ने भी अमिताभ चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.