Sunday, May 31, 2026
Home Slider बेल्जियम ने एफआईएच प्रो लीग मैच में भारतीय महिला टीम को 5-0 से रौंदा

बेल्जियम ने एफआईएच प्रो लीग मैच में भारतीय महिला टीम को 5-0 से रौंदा

by Khel Dhaba
0 comment

एंटवर्प। भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच में मेजबान बेल्जियम से 0-5 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

मेजबान टीम के लिए बारबरा नेलेन ( दूसरा मिनट) , शार्लेट एंगलबर्ट (चौथा मिनट’), अबी राय (19 वां मिनट), स्टेफनी वैंडेन बोरे (23वां मिनट ) और अंब्रे बलेनघिन (36 वां मिनट) ने एक-एक गोल किये। बेल्जियम ने इससे पहले शनिवार को शुरुआती चरण के मैच को 2-1 से जीता था।

यह मैच पिछले मुकाबले की तरह ही शुरू हुआ , जिसमें बेल्जियम की नेलेन ने दूसरे मिनट में मेजबान टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।

बारबरा ने दायीं ओर से भारतीय रक्षापंक्ति की कमजोरी का फायदा उठाते हुए गोलकीपर सविता को छकाते हुए गोल दगा। इसके दो मिनट बाद, मेजबान टीम ने एंगलबर्ट के गोल से अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।

बेल्जियम की टीम ने सातवें मिनट में अपना तीसरा गोल लगभग कर लिया था, लेकिन भारत की समीक्षा पर निर्णय पलट गया क्योंकि गोल से पहले बेल्जियम के खिलाड़ी ने ‘फुट फाउल’ किया था। बेल्जियम ने अपने आक्रामक खेल से भारत पर दबाव बनाये रखा लेकिन सविता की शानदार गोलकीपिंग ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.