बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का खिताब बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री कृष्ण क्रिकेट क्रिकेट क्लब 40 ओवर में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्री कृष्ण क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित राज ने 38 और सोमदेव साहनी ने 36 रनों का योगदान दिया।
बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत झा ने 8 ओवर में 22 रन देकर 2,अजिंक्य ने 1 विकेट झटके।
जवाब में बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 30 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान अजिंक्य 46 रन बनाए। युवराज ने 43 रनों का योगदान दिया।
श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से मो जकारिया ने 4 विकेट झटके। शानदार खेल के लिए मो सलमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच और विजेता और उपविजेता ट्रॉफी को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, राजीव रंजन कक्कू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुनील सिंह, अशोक सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दिया गया।
वहीं मैन ऑफ द लीग का खिताब ऋषि मेहता को दिया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, रणवीर कुमार, प्रेम रंजन पाठक, शोभित कुमार, विवेक कुमार मौजूद थे। अंपायर के रूप में चैंपियन और विश्वजीत थे। स्कोरर के रूप में रामकुमार थे। राहुल कुमार और सुमित कुमार भी मौजूद थे।






- बेगूसराय ने जीता बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी का खिताब

- आठवें नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी में सिमडेगा जीता

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और बसावन पार्क में होगी खिताबी भिड़ंत

- टीम से बाहर रहे पर हिम्मत नहीं हारी : ईशान किशन

- IPL 2026 DC VS RCB : हार से आहत दिल्ली का सामना संतुलित बेंगलुरु से

- वैभव सूर्यवंशी ने फिर से आईपीएल में रचा इतिहास

- IPL 2026 RR VS SRH : वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक बेकार

- पटना स्कूली टेबुल टेनिस : लिटेरा वैली स्कूल जीता बालक वर्ग का खिताब
