Saturday, May 30, 2026
Home Slider BCA Webinar : जीवन में इन चार चीजों को अपनाएं और सफल हो जाएं

BCA Webinar : जीवन में इन चार चीजों को अपनाएं और सफल हो जाएं

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे वेबिनार सीरीज के चौथे सप्ताह में पहुंच गया और आठवें दिन 12वें और तेरहवें में सत्र में सुविख्यात स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट सुश्री जासमीन ताहिर ने बहुत ही महत्वपूर्ण सेशन लिया और सभी प्रतिभागियों ने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

उन्होंने खिलाड़ियों के स्ट्रेस मैनेजमेंट मोटिवेशन और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उस पर निश्चित कार्यक्रम बनाकर आगे बढ़ने की सारी योजनाओं पर स्लाइड के जरिए समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में चार चीजों कंसंट्रेशन, कॉन्फिडेंस, कंट्रोल, कमिटमेंट को जरूर अपनाएं।

Euro Cup 2020 : ये ग्लैमरस महिलाएं कर रहीं हैं अपने सुपरस्टार Footballer partners का समर्थन

एक बार अगर आपने निश्चय कर लिया कि मुझे इंडिया खेलना है या बड़ा खिलाड़ी बनना है तो उसके लिए कंप्लीट फोकस करके नियमित योजना बनाकर लक्ष्य की ओर धैर्य पूर्वक बिना किसी स्ट्रेस के कैसे बड़ा जाए इस पर उन्होंने बल दिया।

आज के वेबीनार सत्र को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बिहार क्रिकेट लीग के संयोजक ओम प्रकाश तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और कहा कि बीसीएल का आगामी सत्र और भी बढ़िया ढंग से आयोजित किया जाएगा।

MS Dhoni के घर आया है नया मेहमान, बेटी Ziva ने शेयर की क्यूट Photo

श्री तिवारी ने वेबिनार टीम के सभी सदस्यों निशांत दयाल, सौरव कुमार,राजेश कुमार बैठा, मनोज कुमार जी एवं प्रोफेसर सुबीर चंद्र मिश्रा को लगातार वेबीनार सीरीज आयोजन करने के लिए साधुवाद के साथ बहुत-बहुत बधाइयां दी।

इस अवसर पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने ओम प्रकाश तिवारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और हैप्पी बर्थडे कहा।
सत्र को सौरभ कुमार ने मॉडरेट किया जबकि राजेश कुमार बैठा ने कॉर्डिनेट किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights