Friday, April 17, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : वेस्टर्न जोन में पश्चिम चंपारण जीता

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : वेस्टर्न जोन में पश्चिम चंपारण जीता

पूर्वी चंपारण 6 विकेट से हारा, मोहम्मद मुश्तकिम यूसुफ प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बिदुपुर, 16 अप्रैल। वैशाली जिला बिदुपुर स्थित बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में पश्चिम चंपारण ने पूर्वी चंपारण को 6 विकेट से हराया। 62 रन की पारी खेलने वाले पश्चिम चंपारण के मोहम्मद मुश्तकिम यूसुफ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए पूर्वी चंपारण ने 46.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाये। जवाब में पश्चिमी चंपारण की टीम 29.4 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

पूर्वी चंपारण की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वी चंपारण की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 46.5 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से प्रियांश राज ने 40 रन की पारी खेली, जबकि अंश कुमार (24), जगत कुमार कुमार (21) और रोहित कुमार (20) ने कुछ योगदान दिया। अतिरिक्त 20 रन भी टीम के स्कोर में जुड़े।

पश्चिमी चंपारण की ओर से अंबर राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। शाकिब शमशाद और अभिषेक पासवान ने 2-2 विकेट चटकाये।

पश्चिम चंपारण की बैटिंग

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम चंपारण की टीम ने शुरुआत से ही नियंत्रण बनाए रखा। मोहम्मद मुस्ताकिम यूसुफ ने 62 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

उनके साथ आतिश राज ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अंत में टीम ने 29.4 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्कोर बोर्ड

पूर्वी चंपारण : 46.5 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट, प्रियांश राज 40, अंश कुमार 24, जगत कुमार 21, रोहित कुमार 20, अब्दुल खान 10, अतिरिक्त 20 रन, अंबर राज 3/29, साकिब शमशाद 2/33, अभिषेक पासवान 2/26, सुबोध 1/32

पश्चिमी चंपारण : 29.4 ओवर में चार विकेट पर 153, मो. मुस्ताकिम यूसुफ 62, आतिश राज नाबाद 51, अंशु कुमार शर्मा 12, रोहित कुमार 3/21, मो. कैश आलम 1/23

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights