सीतामढ़ी, 16 अप्रैल। स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेली जा रही श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के मिथिला जोन के मुकाबले में दरभंगा ने शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर मधुबनी को 54 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
दरभंगा ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 228 रन बनाये। जवाब में मधुबनी ने 43.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन की बना सकी। विजेता टीम के अनिकेत राज (103 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दरभंगा की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन इसके बाद अनिकेत राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 103 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
उनके साथ संजीव कुमार यादव (35), महफूज कादमरी (19) और प्रिंस झा (19) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अतिरिक्त 35 रन भी टीम के स्कोर में जुड़े।
इन पारियों की बदौलत दरभंगा ने 50 ओवर में सात विकेट पर 228 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
गेंदबाजों ने बनाए रखा दबाव
229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हालांकि कप्तान उत्तम भारद्वाज ने 63 रन की पारी खेली और सचिन कुमार ने 37 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया।
लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 43.1 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट हो गई।
दरभंगा की ओर से हाशिर नेजाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं याकूब खान ने 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।
स्कोर बोर्ड
दरभंगा : 50.0 ओवर में सात विकेट पर 228 रन, अनिकेत राज नाबाद 103, संजीव कुमार यादव 35, महफूज कादरी 19, प्रिंस झा 19, अतिरिक्त 35 रन, शिवम यादव 1/27, फवजान 1/51, सचिन कुमार 1/46
मधुबनी : 43.1 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट, उत्तम भारद्वाज 63, सचिन कुमार 37, सोनू पासवान 15, रविकिशन साह 16, आदर्श 10, अनिकेत कामत 10, अतिरिक्त 17 रन,
हाशिर राशिद नेजाम 3/23, याकूब खान 2/40, अनुभव आनंद आनंद 1/42, महफूज कादरी 1/12, संजीव कुमार यादव 1/32.