Friday, April 17, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : अंगिका जोन में लखीसराय के निशांत का शतक

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : अंगिका जोन में लखीसराय के निशांत का शतक

हिमांशु का हरफनमौला प्रदर्शन, जमुई 155 रन से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 16 अप्रैल। निशांत राज (104 रन), हिमांशु केसरी (4 विकेट) और रिशु राज (3 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत लखीसराय ने श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के अंगिका जोन के मुकाबले में जमुई को 155 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

स्थानीय सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में लखीसराय ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 290 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जवाब में जमुई की टीम 35.1 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के हिमांशु केशरी (30 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

निशांत के शतक से बना बड़ा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। निशांत राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा उत्सव कुमार ने 40 रन की तेज पारी खेली, जबकि शौर्य ठाकुर (35) और हिमांशु केसरी (30) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा अनीस टाराटो और आकाश कुमार ने 24-24 की पारी खेली। टीम ने 48.4 ओवर में 290 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अतिरिक्त 21 रन भी स्कोर में जुड़े।

जमुई की ओर से प्रेम कुमार शर्मा और अर्नव कुमार ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रवि किशन कुमार को 2 सफलता मिली।

गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। प्रेम कुमार शर्मा ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 35.1 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई।

लखीसराय की ओर से कप्तान हिमांशु केसरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं ऋषु राज ने 6 रन देकर 3 लिये।

स्कोर बोर्ड

लखीसराय : 48.4 ओवर में 290 रन पर ऑल आउट, निशांत राज 104, उत्सव कुमार 40, शौर्य य ठाकुर 35, हिमांशु केसरी 30, अनीस 24, आकाश 24, अतिरिक्त 21 रन, प्रेम कुमार शर्मा 3/34, अर्नव कुमार 3/44, रवि किशन कुमार 2/41, अनीस 1/54

जमुई : 35.1 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट, प्रेम कुमार शर्मा 43, रेयांश कार्तिक 20, रवि किशन कुमार 10, अतिरिक्त 32 रन,
हिमांशु केसरी 4/15, ऋषु मु राज 3/6, रौनक गुप्ता 1/32, अर्जुन कुमार 1/12

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights