Saturday, May 9, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : बेगूसराय व खगड़िया की शानदार जीत

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : बेगूसराय व खगड़िया की शानदार जीत

सहरसा और समस्तीपुर की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबलों में बेगूसराय और खगड़िया ने शानदार जीत दर्ज की।
मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में बेगूसराय ने सहरसा को 63 रन से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को डीएलएस मेथड से 21 रन से शिकस्त दी।

बेगूसराय ने सहरसा को 63 रन से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दानिश आलम (73) और मुरारी राजेंद्र कुमार (68) ने शानदार बल्लेबाजी की जबकि अंत में अतुल प्रकाश ने 13 गेंदों में 47 रन की विस्फोटक पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। सत्यम कुमार (36), अंकित वर्मा (30) और अनिकेत कुमार सिंह (नाबाद 32) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। बेगूसराय के लिए अतुल दिग्विजय प्रकाश ने 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

संक्षिप्त स्कोर

बेगूसराय: 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन, दानिश आलम 73, मुरारी कुमार 68, अतुल प्रकाश नाबाद 47, अतिरिक्त 10, मोहम्मद इमाम 2/32, पुष्कर झा 1/37

सहरसा: 20 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन, सत्यम 36, अंकित वर्मा 30, अनिकेत कुमार सिंह नाबाद 32, प्रिंस कुमार 13, आयुष आनंद 17, अतिरिक्त 13,अतुल प्रकाश 2/22, अभिषेक झा 1/28, नीतीश कुमार 1/29

खगड़िया ने समस्तीपुर को डीएलएस से हराया

दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। पुज्जवल यादव (25) और गिरधर कुमार (23) ने कुछ संघर्ष किया। खगड़िया की ओर से अनिकेत कुमार झा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जबकि मोहम्मद हसनैन अहमद ने 3 विकेट लिए।

बारिश के कारण मैच को 10 ओवर का कर दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 92 रन बनाकर डीएलएस मेथड से 21 रन की जीत दर्ज की। हर्षित आनंद ने 22 रन की तेज पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

समस्तीपुर: 18.4 ओवर में 107 ऑल आउट, पुज्जवल कुमार यादव 25, गिरधर राज 23, आलोक कुमार 10, अफसान खान 17, अतिरिक्त 13,अनिकेत झा 5/31, मोहम्मद अहमद 3/31, कुंदन निषाद 2/10,

खगड़िया: 10 ओवर में 6 विकेट पर 92 रन, हर्षित आनंद 22, विश्वजीत 21, केश्वर विशाल 19, अतिरिक्त 6, राहुल रोमाल्ड 2/9, पुज्ज्वल यादव 1/27, गिरिधर कुमार 1/34, सुमन कुमार 1/15, सुमन मिश्रा 1/6

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights