पटना, 4 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सीमांचल जोन के मैच में कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किशनगंज को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में किशनगंज ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन बनाये। जवाब ममें कटिहार ने 13.4 ओवरत में 1 विकेट पर 127 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अंकित सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
किशनगंज की पारी रही साधारण
पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनगंज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन ही बना सकी। सूर्यंम राज ने 42 रन की पारी खेली, जबकि सौर्य कुमार (23) और आलोक कुमार अमन (22) ने कुछ योगदान दिया।
कटिहार की ओर से कप्तान खालिद आलम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि आयुष कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।
कटिहार ने आसान लक्ष्य किया हासिल
127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कटिहार ने मात्र 13.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 127 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अंकित सिंह ने नाबाद 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मोहम्मद हजरत अली ने 41 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।
संक्षिप्त स्कोर
किशनगंज: 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन, सूर्यम राज 42, सौर्य कुमार 23, आलोक अमन 22, अतिरिक्त 20, खालिद आलम 3/19, आयुष कुमार 2/26, हर्ष नंदा 1/27, राकिब शहनबाज 1/21
कटिहार: 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन, अंकित सिंह नाबाद 73, मोहम्मद हजरत अली नाबाद 41, अतिरिक्त 10.