Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके आयुष्मान जैन

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में चमके आयुष्मान जैन

खेली 68 रन की पारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 मार्च। राजधानी में खेले गए एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में उदीयमान क्रिकेटर आयुष्मान जैन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत में सार्थक के 50 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह मैच वाईसीसी ए और वाईसीसी बी के बीच खेला गया था।

 

वाईसीसी ए ने पहले बैटिंग करते हुए 32.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाये। वेद नारायण ने 27,हर्ष ने 26,वरुण ने नाबाद 50, सुशमंतो ने 17 रन बनाये। अनुराग ने 22 रन देकर 2, अंकुश ने 13 रन देकर 3,हैप्पी और अंकुश ने 1-1 और सार्थक ने 2 विकेट चटकाये।

 

जवाब में 22.2 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बना कर वाईसीसी बी ने जीत हासिल कर ली। आयुष्मान ने 45 गेंद में 14 चौका की मदद से 68,अंकुश ने 30, सार्थक ने नाबाद 50, हैप्पी ने 16 रन बनाये। विराट ने 36 रन देकर 2,पीयूष ने 18 रन देकर 1, शौर्या ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये। आयुष्मान जैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.