Thursday, June 11, 2026
Home Slider पैन होम्स इंडिया टेनिस में अविनाश को दोहरा खिताब, काव्या चैम्पियन

पैन होम्स इंडिया टेनिस में अविनाश को दोहरा खिताब, काव्या चैम्पियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नसीब स्पोट्र्स एकेडमी बेली रोड में शुक्रवार को सम्पन्न हुई पैन होम्स इंडिया टेनिस प्रतियोगिता में अविनाश राय ने बालक अंडर 10 एकल एवं अंडर 12 युगल में दोहरा खिताब जीता। यश बी. रमण व काव्या ने अपने-अपने वर्ग में चैम्पियन बने।

बिहार लॉन टेनिस संघ से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता के बालक अंडर 10 फाइनल में अविनाश ने अथर्व आनंद को 4-5 (6-8), 4-2, 4-0 से हराया। सेमीफाइनल में अविनाश ने सुकृति को 4-1, 4-1 से एवं अथर्व आनंद ने भार्गव को 4-0, 4-1 से हराया।

बालक अंडर 8 के फाइनल में यश बी. रमण ने एआर प्रखर को 4-1, 4-1 से हराकर खिताब जीता। अंडर 12 मिश्रत युगल में प्रखर व अविनाश की जोड़ी ने अथर्व आनंद व भार्गवी को 6-7, 7-5, 10-4 (सुपर ब्रेक) से हराया।

बालिका अंडर 12 एकल फाइनल में काव्या ने भार्गवी को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब जीता। सभी विजेता-उपविजेता को मुख्य अतिथि पैन होम्स इंडिया के निदेशक पंकज कुमार और एशिया सिटी हास्पिटल के निदेशक डा. प्रभात रंजन ने पुरस्कृत किया। स्वागत आइटा सर्टिफायड टेनिस कोच सतीश प्रसाद ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.