Friday, June 12, 2026
Home Slider इस साल नहीं होगा एशिया कप : सौरभ गांगुली

इस साल नहीं होगा एशिया कप : सौरभ गांगुली

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इस बात की जानकारी दी है कि इस साल होने वाले एशिया कप को रद्द कर दिया गया है।
गांगुली ने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में ‘स्पोट्र्स तक’ से कहा कि एशिया कप रद्द हो चुका है, जो सितंबर में था। टूर्नामेंट के मेजबान देश पर कोई निश्चितता नहीं थी। कोविड-19 महामारी के चलते अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप का आयोजन भी असंभव लग रहा है और एशिया कप के रद्द होने से बीसीसीआई को इसी विंडो में पूर्ण आईपीएल कराने का समय मिल सकता है।
यह एशिया कप में सितंबर में पाकिस्तान में होना था। बीसीसीआई शुरू से ही इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं चाहती थी क्योंकि इससे आईपीएल के आयोजन में बाधा आती। वहीं ऐसा होने से आईपीएल के लिए रास्ते साफ हो गए हैं जो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान बिल्कुल भी नहीं चाहता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.