Sunday, April 26, 2026
Home बिहारफुटबॉल मोइनुल हक कप फुटबॉल में अरवल ने बेगूसराय को हराया

मोइनुल हक कप फुटबॉल में अरवल ने बेगूसराय को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बांका। बांका जिला फुटबॉल संघ की मेजबानी में चल रही बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर मोइनुल हक कप में सोमवार को खेले गए पहले मैच में अरवल ने बेगूसरया को 1-0 से पराजित किया। विजयी गोल अरवल के सतीश कुमार ने नौवें मिनट में दागा।


इस मैच में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमें गोल करने के लिए शुरू से ही एक-दूसरे के खिलाफ मूव बनाते रहे। नौवें मिनट में सतीश कुमार ने गोल कर अपनी टीम अरवल को बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा। इस मैच के मुख्य निर्णायक मुकेश राय थे। दीपक कुमार और शिवब्रत गौतम सहायक रेफरी थे जबकि दिवाकर कुमार फोर्थ ऑफिसियल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights