बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का क्वालीफाइंग मैच रचियाही और खोदावंदपुर के बीच आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर खेला गया।

रचियाही के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए 137 रनों की पारी खेली। हिमांशु ने 53 रन बनाए। उमर ने 2 और शुभम ने भी 2 विकेट प्राप्त किया।


जवाब में उतरी खोदावंदपुर की टीम 25 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। शुभम सौरभ ने नाबाद 54 और अंकित ने 26 रन बनाए। गुलशन ने 5, कमाल ने 2 और भास्कर ने 2 विकेट प्राप्त किया। रचियाही ने खोदावंदपुर को 63 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, मोहम्मद दानिश, निधि कुमार, सनी कुमार, प्रह्लाद कुमार, चंदन कुमार और बसंत कुमार मौजूद थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि क्वालीफाइंग मैच का कल दूसरा मैच छौराही और चेरिया बरियारपुर के बीच खेला जाएगा।
117
previous post