पटना। शहर के एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल, कंकड़बाग में रविवार को संपन्न लायंस क्लब पटना एंथम 17वीं चेस फॉर पीस अंडर-14 चेस चैंपियनशिप में 6 चक्रों की समाप्ति के बाद डीएवी स्कूल के गैर वरीय खिलाड़ी अंशुमान ने (5.5) अंक लेकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि संत माक्र्स एकेडमी के शिवम कुमार सिन्हा 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 5 अंक के साथ जागृति कुमारी, इशिता गुप्ता, रेयान मोहम्मद एवं यश राम मौर्य क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें एवं छठे स्थान पर रहे।


बालक वर्ग में सबसे युवा खिलाड़ी का पुरस्कार आदर्श आनंद (2 अंक) को प्राप्त हुआ जबकि बालिका वर्ग में रीषिका चंद्रा (1 अंक) सबसे युवा खिलाड़ी रहीं। अंडर-6 आयु वर्ग का विशेष पुरस्कार बालक वर्ग में ओम कश्यप (3 अंक) एवं बालिका वर्ग में तृषा रंजन (दो अंक) ने जीता। अंडर 8 आयु वर्ग का विशेष पुरस्कार बालक वर्ग में प्रत्यूष (चार अंक) एवं बालिका वर्ग में आसीन राज (3.5 अंक) को प्राप्त हुआ। अंडर-10 आयु वर्ग का खिताब बालक वर्ग में रेयर्थ वत्स (4 अंक) एवं बालिका वर्ग में वागीशा आनंद (4 अंक) ने जीता जबकि अंडर-12 आयु वर्ग का खिताब बालक वर्ग में प्रत्यूष एवं बालिका वर्ग में संज्ञा पलक (दोनों चार अंक) को प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत लायंस क्लब के नीलिमा सिन्हा, स्मिता लाभ एवं पटना शतरंज अकादमी के निदेशक सीमा कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संगीता केसरी, नूपुर सहाय, ममता दुबे, संजय कुमार, पटना जिला शतरंज संघ के कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार मिश्रा, अंजलि रंजन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन पटना शतरंज अकादमी के सचिव राकेश रंजन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीएमपी वर्मा ने किया।
87
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
previous post