Thursday, June 11, 2026
Home Slider सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक व चुनाव 22 अगस्त को

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक व चुनाव 22 अगस्त को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव आगामी 22 अगस्त को होगा। यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जग्गनाथ सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव राजधानी के कासा पिकालो रेस्टूरेंट, फ्रेजर रोड में होगा। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव सहायक सचिव पद के लिए होगा। इस वार्षिक आमसभा की बैठक में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त जिला यूनिट के पदाधिकारी भाग लेंगे।

इस बैठक में सॉफ्टबॉल की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की जायेगी। साथ ही कोषाध्यक्ष द्वारा ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य चीजें पेश की जायेगी। इससे पूर्व 2017 में चुनाव हुआ था कोविड19 के कारण पिछले साल के चुनाव नहीं हो सके थे जो 22 अगस्त को होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.