Friday, June 5, 2026
Home झारखंड All India Inter University Women’s Hockey : रांची विश्वविद्यालय उपविजेता

All India Inter University Women’s Hockey : रांची विश्वविद्यालय उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 3 फरवरी। काफी संघर्षपूर्ण एवं रोमांचकारी मैच में शनिवार को रांची विश्वविद्यालय की टीम को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में हार का मुंह देखना पड़ा। पुणे के सावित्रीबाई विश्वविद्यालय के तत्वावधान में खेले गए फाइनल मैच में आज ग्वालियर की टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

रांची के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन किस्मत ने ग्वालियर का साथ दिया। रांची के खिलाड़ियों ने आज कई अच्छे मौके गंवाए और पूरे मैदान में दर्शकों की खूब वाही लूटी। खेल के पहले हाफ में में दोनों में से किसी भी टीम को गोल करने का मौका नहीं मिला। दूसरे हाफ के खेल में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने एक गोल का टीम को बढ़त दिला दी लेकिन इसके थोड़ी देर बाद रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने जमकर मुकाबला किया और गोल कर टीम को बराबरी में ला खड़ा किया। रांची के खिलाड़ियों ने कई मौके गंवाए लेकिन इस बीच खेल के अंतिम क्षणों में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने एक पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए गेंद को गोल-जाल में फंसा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। रांची की ओर से एकमात्र गोल अंजना डुंगडुंग ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.