Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए इंटर जोनल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट पूल बी : साउथ जोन 39 रन से जीता

बीसीए इंटर जोनल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट पूल बी : साउथ जोन 39 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी में हाई स्कूल बरौली गोपालगंज के खेल मैदान पर आज साउथ जॉन बनाम वेस्ट जोन के बीच खेले गए पांचवें लीग मुकाबला में साउथ जोन ने वेस्ट जोन को 39 रनों से पराजित किया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि आज पूल बी के मैच स्थल हाई स्कूल बरौली गोपालगंज के खेल मैदान पर पांचवां मुकाबला साउथ जोन बनाम वेस्ट जोन के बीच खेला गया। जिसमें साउथ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन वेस्ट जोन के गेंदबाज विनय सिंह 21/04, शिवम सिंह 13/03 व रोमी 19/02 ने सधी हुई गेंदबाजी कि जिसके सामने बल्लेबाज अमन कुमार ने 41 रन व अजीत कुमार सिंह के 36 रन की उपयोगी पारी के सहारे साउथ जोन की टीम ने 39.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया और वेस्ट जोन के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम साउथ जोन के गेंदबाज अमन कुमार 13/03, नसीर खान 31/02, मयंक कुमार 24/02 व सुधीर, आनंद और अजीत कुमार सिंह ने आपस में एक-एक विकेट बांटते हुए पूरी टीम को 28.3 ओवरों में 127 रन पर ढेर कर दिया और इस मुकाबला में अपनी टीम को 39 रनों से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी अमन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

पूल (बी) में 22 मई को नॉर्थ जोन बनाम रेस्ट ऑफ जोन रेड के बीच होने वाली छठा लीग मुकाबला अब 25 मई 2023 को हाई स्कूल बरौली, गोपालगंज के खेल मैदान पर प्रातः 8:30 बजे से खेली जाएगी।

इस मैच स्थल के सेंटर को-ऑर्डिनेटर राजीव रंजन चौहान उर्फ गोलू , आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के सचिव ज्योति कुमार ने मैच प्रारंभ होने से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.