Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खुशी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट (Under-17 Cricket Tournament) का शानदार आगाज स्थानीय पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर हुआ। उद्घाटन मुकाबले में अल्फा क्रिकेट एकेडमी ने टर्फ एरिना को 141 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।

इस टू्र्नामेंट का उद्धाटन बीसीए के पूर्व सचिव रवि शंकर प्रसाद, आम्रपाली फूड्स के विकास प्रियदर्शी, अमित यादव, पीडीसीए से प्रवीण कुमार प्रणवीर, कुमार क्लब के सचिव के आदित्य कुमार, प्रेम वल्ल्व सहाय, अमित कुमार, वी.के.एस के निदेशक धीरज कुमार, अमित कुमार डिंपल, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

उद्धाटन मुकाबले में टॉस जीतकर अल्फा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसमें आलोक ने शानदार पारी खेलते हुए 22 गेंदों पर 51 रन बनाए। युवराज ने 43, संकल्प ने 21, रवि ने 22 और आदित्य गौतम ने 15 रन बनाए। टर्फ एरिना की ओर से प्रिंस ने 2, देवांश ने 2, ऋतिक ने 2, हेमंत ने 1 और सत्यम ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में टर्फ एरिना की टीम शुरू से ही दवाब में रही और मात्र 65 रनों पर ऑल आउट हो गई। टर्फ एरिना के लिए ऋतिक ने 16 और देवांश ने 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अधिकतर बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए गेंदबाजी करते हुए रजनीश ने 31 रन देकर 3, पंकज ने 13 रन देकर 3, शंभू ने 9 रन देकर 1 और आदित्य गौतम ने 8 रन देकर 1 विकेट लेकर अपनी टीम को 141 रनों से जीत दिला दी। पंकज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित कुमार डिंपल द्वारा दिया गया। 

इस मुकाबले से पहले मीडिया इलेवन और आयोजक इलेवन के बीच प्रदर्शनी मुकाबला हुआ। जिसमें आयोजक इलेवन ने मीडिया इलेवन को 9 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.