Sunday, June 7, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची क्रिकेट : लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट लीग में साई दीप की भारी जीत

रांची क्रिकेट : लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट लीग में साई दीप की भारी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आरडीसीए के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में खेले जा रही लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को खेले गए मैच में साईं दीप ने रेलवे यूथ को 8 विकेट से पराजित किया। रेलवे यूथ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 117 रन बनाए जिसमें उज्जवल ने 24 और अदनान ने 20 रनों का योगदान किया। अनु कृष्णा ने 12 रन देकर 5, नितिन और अशरफुल को दो-दो विकेट मिले। जवाबी पारी में साईं दीप की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाकर मैच को अपनी झोली में डाल दिया। राजा ने 37, अशरफुल ने 27, शुभम ने 20 रनों का योगदान किया। आकाश को एक विकेट मिला।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.