Friday, May 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट में खगड़िया के प्रतीक का शतक गया बेकार, सहरसा जीता

बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट में खगड़िया के प्रतीक का शतक गया बेकार, सहरसा जीता

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट

बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी स्टेडियम में आयोजित बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में सहरसा ने खगड़िया को 54 रनों से हराया।

खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सहरसा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 10 विकेट खोकर 254 रनों का लक्ष्य दिया। सहरसा की ओर से अनिकेत ने 69 रन बनाए और तनिष्क ने 43 रन बनाए और वही खगड़िया की ओर से हर्षित ने शानदार 4 विकेट प्राप्त किए और सुनील ने 2 विकेट प्राप्त किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

जवाब में उतरी खगड़िया की टीम 50 ओवर के मैच में 43.2वें ओवर में खगड़िया की पूरी टीम 200 रनों पर ही सिमट गई। खगड़िया की ओर से प्रतीक ने 104 रन बनाए और हर्षित ने 25 रन बनाए। वहीं सहरसा की ओर से अंशु सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट प्राप्त किए और जफर इमाम ने 3 विकेट प्राप्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

जफर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमैन सह सेंट्रल जोन के कन्वेनर मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं शाहिद अख्तर, ललन लालित्य एवं मुकेश कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के संजय मुरार और वेद प्रकाश थे। ओवजरवर के रूप में हरप्रीत सिंह सलूजा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे ऑफलाइन स्कोरर के रूप में पल्लव थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि अगला मुकाबला 1 मार्च को बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights