Saturday, May 30, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट : शेखपुरा को हरा गया ने शुरू किया अपना विजय अभियान

बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट : शेखपुरा को हरा गया ने शुरू किया अपना विजय अभियान

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट

पटना। अपने गेंदबाजों के बेहतरीन खेल की बदौलत गया ने शेखपुरा को सात विकेट से हरा कर बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान की शुरुआत की। विजेता टीम के आशुतोष अमन को मगध जोन के पर्यवेक्षक गुलरेज अख्तर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस शेखपुरा ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर गया के गेंदबाजों के आगे शेखपुरा के बल्लेबाज वेबस नजर आये और पूरी टीम 34.3 ओवर में मात्र 92 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 17 रन प्रशांत कुमार ने बनाया। गया की ओर से आशुतोष अमन, रोहित कुमार, गौरव शर्मा और प्रिंस कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

जवाब में गया ने 12.2 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशुतोष अमन ने नाबाद 23 और मंगल महरौर ने 29 रन बनाये। शेखपुरा की ओर से नवाज खान ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

संक्षिप्त स्कोर
शेखपुरा :
34.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट अमरजीत 14,प्रशांत कुमार 17, सूरज 13, गया गेंदबाजी : गौरव शर्मा 2/33,आशुतोष अमन 2/5, रोहित 2/20,प्रिंस 2/18

गया : 12.2 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन, मंगल महरौर 29, सुभाष नाबाद 18, आशुतोष अमन नाबाद 23, शेखपुरा गेंदबाजी : नवाज खान 2/24, विजेंद्र कुमार 1/24

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights