Monday, June 15, 2026
Home झारखंड सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल के लिए द्वितीय चरण कोचिंग कैंप में झारखंड से एक दर्जन फुटबॉलर

सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल के लिए द्वितीय चरण कोचिंग कैंप में झारखंड से एक दर्जन फुटबॉलर

by Khel Dhaba
0 comment

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के द्वितीय चरण के कोचिंग कैंप में कुल 42 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें झारखंड की कुल एक दर्जन फुटबॉलर चयनित हुईं है। दूसरे चरण का कैंप 26 फरवरी से 18 मार्च तक इमिराल्ड हाइट्स स्पोर्टस अकादमी, इंदौर मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण चालू है। प्रशिक्षण के उपरांत पुनः अंतिम रूप से पुनः एक बार भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा।

झारखंड के चयनित प्लेयरों की सूची इस प्रकार है
शिवानी टोप्पो, अनिता डुंग डुंग, शाउलिना डांग,
विकसीत बाड़ा, सूरज मुनी कुमारी,आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, गुमला (संतपात्रिक विद्यालय)
काजल कुमारी, आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र,हजारीबाग ,
अनीसा उरांव, ललीता बॉयपाल, बबीता कुमारी, निशिमा कुमारी, संगीता कुमारी, संजना उरांव
(जे.एस.एस.पी.एस . रांची)

खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र एवं खेल विभाग के सहयोग से संचालित उपक्रम (जे एस एस पी एस) प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण रत सभी फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेश क साझा देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी,हजारीबाग, गुमला, जे एस एस पी एस के पदाधिकारी एवम खेल प्रशिक्षकों ने शुभकामना दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.