Monday, June 8, 2026
Home झारखंडअन्य अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल त्रिकोणीय प्रतियोगिता : भारतीय टीम में झारखंड के 8 खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल त्रिकोणीय प्रतियोगिता : भारतीय टीम में झारखंड के 8 खिलाड़ी

by Khel Dhaba
0 comment
अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल त्रिकोणीय प्रतियोगिता

रांची। पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पैरा थ्रो बॉल अंतर्राष्ट्रीय त्रिकोणीय चैंपियनशिप का आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया गया है। जिसमें भारत, नेपाल और बंगलादेश के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में झारखंड के महिला वर्ग से पांच खिलाड़ी एवं पुरुष वर्ग से तीन खिलाड़ी भाग ले रहें हैं।

महिला वर्ग से
प्रतिमा तिर्की रांची,
असुंता टोप्पो गुमला,
महिमा उराव रांची
अनीता तिर्की रांची
तारामणि लकड़ा , रांची और
पुरुष वर्ग से
पवन लकड़ा, लोहरदगा
चंदन लोहरा खलारी ,
मुकेश कंचन रांची का चयन भारतीय टीम में किया गया है।

भारत, नेपाल एवं बांग्लादेश के त्रिकोणीय प्रतियोगिता में भारत से कुल 15 /15 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। सीनियर और जूनियर दोनों ही टीमें इसमें हिस्सा ले रही है।

झारखंड विकलांग जन फोरम, दिव्यांग अधिकार मंच, सहित दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ताओं,झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष ,कोरिल कुमार ,सोदाग पंचायत के यूवा मुखिया पतरस तिर्की ,सनोज महतो, एवं थोमस हमरोम ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
महिमा उरांव को सोदाग पंचायत के युवा मुखिया पतरस तिर्की ने संपूर्ण पंचायत की ओर से महिमा उरांव को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं आर्थिक सहयोग सहयोग दिया। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.