Saturday, June 13, 2026
Home T20 WORLD CUP टी20 विश्व कप : नीदरलैंड से हार कर दक्षिण अफ्रीका बाहर

टी20 विश्व कप : नीदरलैंड से हार कर दक्षिण अफ्रीका बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

नीदरलैंड ने एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से उलटफेर करते हुए उसे टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया जिससे भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था। नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 158 रन बनाए और जीत के लिए मिले 159 रनों का पीछा करते हुए अफ्रीकन टीम 145 रन ही बना पाई और ये मुकाबला 13 रन से हार गई।

हैरानी की बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज़ 30 से ज़्यादा रन नहीं बना पाया। नीदरलैंड्स की तरफ से ब्रैंडन ग्लोवर ने 3 तो वहीं कलासेन और लीडे ने 2-2 विकेट चटकाए।

नीदरलैंड्स की तरफ से कॉलिन एकरमैन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 26 गेंद में 41 रन की बेहतरीन पारी खेली. वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने 2 विकेट चटकाए.

चार मैचों में छह अंक से भारत सुपर 12 के ग्रुप दो में शीर्ष पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों में पांच अंक से टूर्नामेंट से बाहर हुआ।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.