Tuesday, April 21, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन जापान ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में एचएस प्रणय

जापान ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में एचएस प्रणय

by Khel Dhaba
0 comment

ओसाका। एच एस प्रणय ने अपने प्रतिद्वंदी हांगकांग के एनजी का लॉन्ग एंगस के चोटिल होने के बाद मंगलवार को जापान ओपन के दूसरे दौर में जगह बनायी।

प्रणय मैच के पहले गेम में 11-10 से आगे चल रहे थे, तभी एनजी चोट के कारण रिटायर हो गये। प्रणय अब दूसरे दौर में पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू का सामना करेंगे।

दूसरी ओर अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की महिला युगल जोड़ी कोरिया की बैक हा ना और ली यु लिम से 15-21, 09-21 से हारकर बाहर हो गयीं।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के विजेता लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

एमआर अर्जुन एवं ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी और त्रिशा जॉली एवं गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी बुधवार को ही अपना पहला मैच खेलेगी।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के चोटिल होने के कारण सायना नेहवाल महिला एकल में भारत की एकलौती प्रतिनिधि होंगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला एकल फाइनल के दौरान सिंधु के टखने में चोट लग गयी थी। सिंधु ने इस मैच में कनाडा की मिशेल ली को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights